up me ghumne ki jagah top 5 – travel guide by mohit meena

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

up me ghumne ki jagah – उत्तर प्रदेश भारत का प्रमुख राज्य है जो देश के उत्तर वभाग में स्थित है यह भारत का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है और उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा शहर कानपुर है उत्तर प्रदेश की स्थापना 24 जनवरी सन 1950 को हुई थी उत्तर प्रदेश की जनसंख्या लगभग 25 करोड़ उत्तर प्रदेश की सीमाएं उत्तर में  हिमाचल प्रदेश पश्चिम में हरियाणा दिल्ली व राजस्थान और दक्षिण में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ पूर्व में बिहार और नेपाल से लगते हैं उत्तर प्रदेश में आपको काफी ज्यादा धार्मिक स्थल देखने को मिलती है जिनमें अयोध्या बनारस मथुरा प्रयागराज शामिल है अगर आप उत्तर प्रदेश घूमने के लिए जा रहे हैं तो आप हमारे इस आर्टिकल को आगे तक पढ़ सकते हैं क्योंकि हम हमारे इस आर्टिकल में आपको up me ghumne ki jagah के बारे में सारी जानकारी बताएंगे और बताएंगे आप उत्तर प्रदेश में घूमने के लिए कौन-कौन सी जगह जा सकते हैं

1. अयोध्या – up me ghumne ki jagah

अयोध्या भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित एक प्राचीन और ऐतिहासिक शहर है जिसे हिंदू धर्म में पवित्र माना जाता है यह भगवान श्री राम की जन्म भूमि के रूप में प्रसिद्ध है और राम की नगरी के नाम से भी जानी जाती है श्री राम जन्मभूमि मंदिर वाह जगह है जहां भगवान राम का भव्य मंदिर है और इस मंदिर का निर्माण 22 जनवरी 2024 को पूरा हो चुका है इसके अलावा आपको अयोध्या में हनुमानगढ़ी देखने को मिलती है जहां भगवान हनुमान का बाल स्वरूप देखने को मिलता है अयोध्या में आपको कनक भवन भी देखने को मिलता है और सरयू नदी भी देखने को मिलती है जिसमें जो भी भक्त अयोध्या जाते हैं वाह  स्नान करते हैं अगर आप उत्तर प्रदेश घूमने के लिए जा रहे हैं तो आप अयोध्या जाना बिल्कुल ना भूले

    • 🛕 श्रीराम जन्मभूमि मंदिर (निर्माण पूर्ण: 22 जनवरी 2024)
    • 🙏 हनुमानगढ़ी और कनक भवन
    • 🌊 सरयू नदी में पवित्र स्नान का अनुभव 👉 पढ़ें: Chittorgarh me ghumne ki jagah

2. वाराणसी – up me ghumne ki jagah

बनारस जिसे काशी या बनारस भी कहा जाता है उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित प्राचीन और खूबसूरत शहर है जिसे मोक्ष की नगरी भी कहा जाता है यह शहर गंगा नदी के किनारे बसा हुआ है और हिंदू धर्म में यह महत्वपूर्ण स्थान निभाता है अगर आप बनारस घूमने के लिए जा रहे हैं तो आपको काशी विश्वनाथ मंदिर देखने को मिलता है जो भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग में से एक ज्योतिर्लिंग है आपके यहां पर देखने को मिलता है और साल भर में लाखों भक्त इस शिवलिंग के दर्शन करने के लिए आते हैं इसके अलावा आपको गंगा किनारे काफी सारे घाट देखने को मिलते हैं और शाम को गंगा आरती होती है जो देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत लगती है अगर आप यूपी  जा रहे हैं तो आपको बनारस घूमना बिल्कुल नहीं भूलना चाहिए

  • 🕉️ काशी विश्वनाथ मंदिर – 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक
  • 🌅 गंगा आरती और घाटों की दिव्यता
  • 🛶 नाव की सवारी और स्थानीय संस्कृति का अनुभव 👉 जानें: Bikaner me ghumne ki jagah

3. आगरा – up me ghumne ki jagah

आगरा उत्तर प्रदेश का एक ऐतिहासिक शहर है जिसे भारत की मुगल दरबार के रूप में जाना जाता है यह सिर्फ ताजमहल के लिए प्रसिद्ध है और हर साल लाखों देसी विदेशी टूरिस्ट इसे देखने के लिए आते हैं ताजमहल मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में बनवाया था यह सफेद संगमरमर से बना हुआ है और दुनिया का 7 अजूबा इसे माना जाता है इसके अलावा आगरा का किला भी देखने को मिलता है जिसे अकबर ने बनवाया था आगरा से लगभग 40 किलोमीटर दूर आपको फतेहपुर सीकरी देखने को मिलती है जिसे अकबर द्वारा बनाया गया था अगर आप उत्तर प्रदेश जा रहे हैं तो आपको आगरा घूमने बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए

  • 🕌 ताजमहल – प्रेम का प्रतीक और विश्व धरोहर
  • 🏰 आगरा का किला और मेहताब बाग
  • 🏛️ फतेहपुर सीकरी की ऐतिहासिक धरोहर 👉 देखें: Jodhpur me ghumne ki jagah

4. मथुरा – up me ghumne ki jagah

मथुरा उत्तर प्रदेश का एक धार्मिक शहर है और यह काफी पुराना शहर भी माना जाता है भगवान श्री कृष्ण की जन्म भूमि के रूप में इसे जाना जाता है यह हिंदू धर्म के प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक है और हर -saal लाखों श्रद्धालु और टूरिस्ट यहां पर आते हैं अगर आप मथुरा घूमने के लिए या भगवान श्री कृष्ण के जन्म भूमि के दर्शन करने के लिए जा रहे हैं तो मथुरा में आपको काफी सारे मंदिर देखने को मिलते हैं और मथुरा से 15 किलोमीटर दूर आपको वृंदावन देखने को मिलता है

जहां पर भगवान श्री कृष्ण के काफी सारे मंदिर हैं जिनमें बांके बिहारी मंदिर काफी ज्यादा प्रसिद्ध है और हर वर्ष लाखों की संख्या में भक्त बांके बिहारी में दर्शन करने के लिए आते हैं और मथुरा से 22 किलोमीटर दूर आपको गोवर्धन देखने को मिलता है जिसकी एक परिक्रमा लगाने से आपके सारे पाप नष्ट हो जाते हैं अगर आप उत्तर प्रदेश जा रहे हैं तो आपको मथुरा वृंदावन और गोवर्धन घूमने के लिए जरूर जाना चाहिए

  • 👶 जन्मभूमि मंदिर, द्वारकाधीश मंदिर
  • 🎶 वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर और इस्कॉन मंदिर
  • ⛰️ गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा और ब्रज की संस्कृति 👉 पढ़ें: Jaisalmer me ghumne ki jagah

5. प्रयागराज – up me ghumne ki jagah

प्रयागराज जिसे पहले इलाहाबाद नाम से जाना जाता था उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक शहर है यह शहर हिंदू धर्म में पवित्र माना जाता है क्योंकि यह त्रिवेणी संगम का स्थल है जहां गंगा यमुना और सरस्वती नदियां मिलती हैं प्रयागराज को धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जाता है और यहां पर 2025 में कुंभ मेला का आयोजन किया गया था जिसमें लगभग 65 करोड लोगों ने भाग लिया था यह दुनिया का सबसे बड़ा मेला था और कुंभ मेला हर 12 वर्ष में लगता है अगर आप प्रयागराज जा रहे हैं तो आप संगम में स्नान करना बिल्कुल भी ना भूले इसके अलावा आपको प्रयागराज में इलाहाबाद किला भी देखने को मिलता है

  • 🌊 गंगा, यमुना, सरस्वती का संगम स्थल
  • 🏞️ कुंभ मेला और स्नान पर्व (2025 में 65 करोड़ लोगों ने भाग लिया)
  • 🏯 इलाहाबाद किला और अक्षय वट 👉 देखें: UP me ghumne ki jagah

यूपी घूमने के लिए कब जाएं – up me ghumne ki jagah

अगर आप उत्तर प्रदेश घूमने के लिए जा रहे हैं तो आपको अक्टूबर से मार्च के बीच यहां पर घूमने के लिए जाना चाहिए क्योंकि इस समय यहां का टेंपरेचर काफी अच्छा रहता है ना यहां पर सर्दी रहती है न गर्मी रहती है इसके अलावा आप बरसात के मौसम में भी उत्तर प्रदेश घूमने के लिए जा सकते हैं क्योंकि इस समय भी यहां का टेंपरेचर ठीक-ठाक रहता है और चारों तरफ हरियाली देखने को मिलती है लेकिन गर्मी के मौसम में आपको प्रयागराज इलाहाबाद बनारस और उत्तर प्रदेश के किसी भी शहर जाने से बचना चाहिए क्योंकि इस समय यहां पर भीषण गर्मी पड़ती है और उमस भी रहती है जिससे घूमने में काफी ज्यादा परेशानी होती है

📆 यूपी घूमने का सही समय

मौसम अवधि विशेषताएँ
सर्दी अक्टूबर से मार्च ठंडा, यात्रा के लिए आदर्श
गर्मी अप्रैल से जून बहुत गर्म, यात्रा कठिन
मानसून जुलाई से सितंबर हरियाली, लेकिन कुछ स्थानों पर बाढ़/उमस

🚗 कैसे पहुँचें और कहाँ ठहरें?

  • ✈️ हवाई मार्ग: लखनऊ, वाराणसी और आगरा में अंतरराष्ट्रीय व घरेलू एयरपोर्ट
  • 🚆 रेल मार्ग: उत्तर प्रदेश के हर प्रमुख शहर तक रेलवे कनेक्टिविटी
  • 🛣️ सड़क मार्ग: नेशनल और स्टेट हाईवे द्वारा पूरे राज्य से जुड़ा
  • 🏨 ठहरने के विकल्प: होटल, धर्मशाला, रिसॉर्ट्स और बजट होमस्टे उपलब्ध

❓ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q. क्या उत्तर प्रदेश यात्रा के लिए सुरक्षित है? हाँ, धार्मिक और टूरिस्ट स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था होती है।

Q. यूपी में कितना समय लेकर जाना चाहिए? कम से कम 6-8 दिन ताकि प्रमुख स्थलों की अच्छे से यात्रा की जा सके।

Q. क्या यहां खाने-पीने की दिक्कत होती है? बिल्कुल नहीं, यहां आपको शुद्ध शाकाहारी से लेकर नॉनवेज तक हर तरह का स्वादिष्ट खाना मिलता है।

Q. क्या धार्मिक स्थलों पर ड्रेस कोड होता है? कुछ मंदिरों में साधारण और शालीन ड्रेस पहनने की सलाह दी जाती है।

निष्कर्ष  – up me ghumne ki jagah

दोस्तों हमने हमारे इस आर्टिकल में आपको उत्तर प्रदेश में घूमने की जगह के बारे में विस्तार से बताया उत्तर प्रदेश कैसा राज्य है उत्तर प्रदेश में घूमने के लिए कौन-कौन सी जगह है और हमें उत्तर प्रदेश घूमने के लिए कौन से मौसम में जाना चाहिए अगर आपको हमारे द्वारा लिखा गया आर्टिकल उत्तर प्रदेश में घूमने की जगह अच्छा लगता है और इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको समझ आ गया है कि हम उत्तर प्रदेश में कौन-कौन सी जगह घूमने के लिए जा सकते हैं तो आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं कि आपको हमारे द्वारा लिखा गया आर्टिकल up me ghumne ki jagah कैसा लगा धन्यवाद

Related Posts

Leave a Comment

Share via
Copy link